भरतपुर में तो जनता ने भाजपा- कांग्रेस दोनों को हरा दिया, देखिए #election2026 #electionresult
भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों के सभी नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें निर्दलीयों ने 36 वार्डों में जीत दर्ज की है। भाजपा 20 सीटों के साथ दूसरे और कांग्रेस 7 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही। वहीं बसपा और RLP को एक-एक सीट मिली है। यानी कुल 65 सीटों में 55.4% सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं, जबकि भाजपा-कांग्रेस मिलकर 27 सीटों तक पहुंचीं। निर्दलीयों की जीत भाजपा से 16 सीट ज्यादा रही। निगम में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों की निर्णायक भूमिका रहेगी। रूपवास नगरपालिका के 25 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 14 वार्डों में जीत दर्ज की। भाजपा को 9 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने 9 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे, जबकि भाजपा ने 19 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे।
Bharatpura News
Bhajanlal sharma
CM Bhajanlal sharma
BJP Rajasthan
Congress Rajasthan