अररिया: हल्दिया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jul 10, 2026 फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के हल्दिया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है।