Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
pcnews.com
धनतेरस दिवाली का बड़ा ऑफर oben electric पूर्णिया में... #purneacentralnews #biharnews #viralvideos
Purnia East, Purnia
| Oct 28, 2026
#purneacentralnews
#biharnews
#viralvideos
MORE NEWS
फिर पुराने अंदाज़ में गरजे नीरज कुमार, अनंत सिंह और गुंजन सिंह पर बरसे!
Purnia East, Purnia | Oct 28, 2026
बिहार में पूर्णिया नंबर-1 पर खड़ा है! 🏆 स्वास्थ्य क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के चलते पूर्णिया बना राज्य में अव्वल, जानिए क्यों चर्चा में है पूर्णिया? #Purnea #Purnia #PurneaNews #BiharNews #HealthSector #Bihar #PurneaCentralNews #BreakingNews
Purnia East, Purnia | Oct 28, 2026
रामपुर पंचायत के बेलवा घोरघट में लगेगा भव्य मेला, माँ काली पूजा की तैयारी तेज... #Purnea #PurneaNews #RamPurPanchayat #Belwa #Ghorghat #MaaKaliPuja #Mela #PurneaCentralNews #BiharNews #MaaKali #PurniaNews
Purnia East, Purnia | Oct 28, 2026
समाहरणालय,पूर्णिया (मीडिया कोषांग) विज्ञप्ति संख्या: 1721,, दिनांक:23अक्टूबर 2026, ================== कोशी स्नातक निर्वाचन: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान 4:00 बजे अपराह्न तक 51.4% वोटिंग दर्ज:- जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक तैयारियों के बीच कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वच्छ, पारदर्शी एवं निष्पक्ष माहौल में निर्धारित समय 4:00 बजे अपराह्न तक 51.4% मतदान दर्ज किया गया। निर्वाची पदाधिकारी (कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) -सह- प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० एवं प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा भा०प्र०से० एवं वरीय अधिकारियों भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया। जिला नियंत्रण कक्ष (District Control Room) के माध्यम से वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों एवं मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे तथा संबंधित वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहें ताकि शान्तिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराया जा सकें। मतदान प्रतिशत का विवरण (जिला नियंत्रण कक्ष के अनुसार):- पूर्वाह्न 10:00 बजे तक: पुरुष मतदाता: 0.39% और महिला मतदाता: 0.14%. दोपहर 12:00 बजे तक: कुल मतदान: 18.2% 2:00 बजे अपराह्न तक 33.3%. 4:00 बजे अपराह्न तक 51.4% मतदान दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया।
Purnia, Bihar | Oct 23, 2026
(मीडिया कोषांग, पूर्णिया) आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन, पूर्णिया की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक तैयारियों के बीच कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वच्छ, पारदर्शी एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न हुआ। Election Commission of India Ceo Bihar Bihar
Purnia, Bihar | Oct 23, 2026
Purnia, Bihar | Oct 23, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति :-1722, दिनांक 23/10/2026, ================== 'सुरक्षित बचपन अभियान' हेतु गैर-सरकारी संस्थाओं एवं हितधारकों के साथ बैठक आयोजित:-- जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), पूर्णिया के सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के बाल संरक्षण क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और संबंधित हितधारकों की बैठक आयोजित की गई। अभियान का उद्देश्य: यह एक अखिल भारतीय विद्यालय-आधारित जागरूकता अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य POCSO Act, 2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को लैंगिक अपराधों एवं यौन शोषण से सुरक्षित रखना है। प्रमुख बिंदु: विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने, बच्चों को safe/unsafe स्पर्श (सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार) की पहचान कराने, कानूनी प्रावधानों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देने पर जोर दिया गया। समन्वित प्रयास: श्री अमरेश कुमार ने बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए विद्यालयों, NGOs, DLSA और संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। उपस्थिति:-- बैठक में बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष श्री सुमित प्रकाश, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री विवेक कुमार, DLSA के काउंसलर श्री प्रवीण कुमार, AVA से श्री सज्जाद आलम, यूनिसेफ से श्री कमल कामत, प्रथम से श्री तफवीज एवं श्री शिवशंकर पाठक, न्यू होप सोसाइटी, हेल्प ए चाइल्ड, GPSVS, ट्रिनिटी इंडिया के प्रतिनिधि तथा DCPU के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 23, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1720, दिनांक 23/10/2026, ================== पूर्णिया में 'शिशु संवर्द्धन' और समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला आयोजित:- पहले 6 माह शिशु के शारीरिक, मानसिक और संज्ञानात्मक विकास के लिए बेहद संवेदनशील:- विशेषज्ञ स्वास्थ्य और ICDS तंत्र के तालमेल से कम वजन के साथ जन्मे शिशुओं को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण देखभाल:---- शिशुओं के शुरुआती छ: महीनों में होने वाले आरंभिक वृद्धि अवरोध (EGF - Early Growth Faltering) की पहचान और बेहतर प्रबंधन के लिए शुक्रवार को होटल सेंटर पॉइंट, पूर्णिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ बिहार एवं एम्स पटना के तकनीकी सहयोग से एक दिवसीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कन्नौजिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस (ICDS) विभाग के पदाधिकारियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की क्षमता वृद्धि करना है,ताकि समुदाय स्तर पर शिशुओं और माताओं के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। कार्यशाला में एम्स पटना से आए डॉ. दीपिका और डॉ. वेंकटेश ने प्रतिभागियों को शिशु पोषण, वृद्धि निगरानी, स्तनपान परामर्श, जोखिम पहचान और समुदाय-आधारित प्रबंधन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान पायलट प्रखंड कसबा और पूर्णिया पूर्व में चल रहे शिशु संवर्द्धन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा भी की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म से 6 महीने तक की अवधि शिशु के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। समय पर पहचान, उचित परामर्श, नियमित फॉलो-अप तथा 'पोषण ट्रैकर' एवं 'एम-आशा' जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग के मजबूत समन्वय से शिशुओं की स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर डीपीएम सुरेंद्र कुमार दास, डीसीएम नवीन कुमार दास, यूनिसेफ राज्य सलाहकार वृंदा किराडू, जिला पोषण सलाहकार निधि भारती, जिला एनीमिया मुक्त भारत सलाहकार शुभम गुप्ता, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), BHM, BCM एवं प्रखंड समन्वयकों की सक्रिय रूप से उपस्थित थे। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 23, 2026