समाहरणालय,पूर्णिया
(मीडिया कोषांग)
विज्ञप्ति संख्या: 1721,,
दिनांक:23अक्टूबर 2026,
==================
कोशी स्नातक निर्वाचन: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान 4:00 बजे अपराह्न तक 51.4% वोटिंग दर्ज:-
जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक तैयारियों के बीच कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वच्छ, पारदर्शी एवं निष्पक्ष माहौल में निर्धारित समय 4:00 बजे अपराह्न तक 51.4% मतदान दर्ज किया गया।
निर्वाची पदाधिकारी (कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) -सह- प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया श्री दिनेश कुमार भा०प्र०से० एवं प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा भा०प्र०से० एवं वरीय अधिकारियों भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया।
जिला नियंत्रण कक्ष (District Control Room) के माध्यम से वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों एवं मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे तथा संबंधित वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहें ताकि शान्तिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराया जा सकें।
मतदान प्रतिशत का विवरण (जिला नियंत्रण कक्ष के अनुसार):-
पूर्वाह्न 10:00 बजे तक: पुरुष मतदाता: 0.39% और महिला मतदाता: 0.14%.
दोपहर 12:00 बजे तक:
कुल मतदान: 18.2%
2:00 बजे अपराह्न तक 33.3%.
4:00 बजे अपराह्न तक 51.4% मतदान दर्ज किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया।
Purnia, Bihar | Oct 23, 2026