समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति :-1722,
दिनांक 23/10/2026,
==================
'सुरक्षित बचपन अभियान' हेतु गैर-सरकारी संस्थाओं एवं हितधारकों के साथ बैठक आयोजित:--
जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), पूर्णिया के सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के बाल संरक्षण क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और संबंधित हितधारकों की बैठक आयोजित की गई।
अभियान का उद्देश्य: यह एक अखिल भारतीय विद्यालय-आधारित जागरूकता अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य POCSO Act, 2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को लैंगिक अपराधों एवं यौन शोषण से सुरक्षित रखना है।
प्रमुख बिंदु: विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने, बच्चों को safe/unsafe स्पर्श (सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार) की पहचान कराने, कानूनी प्रावधानों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देने पर जोर दिया गया।
समन्वित प्रयास: श्री अमरेश कुमार ने बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए विद्यालयों, NGOs, DLSA और संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।
उपस्थिति:--
बैठक में बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष श्री सुमित प्रकाश, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री विवेक कुमार, DLSA के काउंसलर श्री प्रवीण कुमार, AVA से श्री सज्जाद आलम, यूनिसेफ से श्री कमल कामत, प्रथम से श्री तफवीज एवं श्री शिवशंकर पाठक, न्यू होप सोसाइटी, हेल्प ए चाइल्ड, GPSVS, ट्रिनिटी इंडिया के प्रतिनिधि तथा DCPU के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 23, 2026