खिजरसराय: खिजरसराय के खनिया से हत्या के प्रयास का नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
खिजरसराय थाना क्षेत्र के खनिया गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नुनु कुमार के पुत्र राकेश कुमार से हुई है। इसके खिलाफ गांव के ही व्यक्ति ने गाली गलौज और लोहे के रोड से मारपीट का मामला दर्ज कराया है । SHO ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।