घोरावल: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अमिलोधा गांव में ट्रैक्टर ट्राली से हुई दुर्घटना में 18 लोग घायल
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अमिलौधा गांव में सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली से हुई दुर्घटना में कुल 18 लोग घायल हो गए। घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया गया। एक घायल को सीएचसी घोरावल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार जारी है।