घोरावल: बकौली गांव के पास शनिवार को दोपहर रोलर से बाइक टकरा गई , दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया, गंभीर चोट लगने कारण वहां से उसे रेफर कर दिया गया। ओदार गांव के रहने वाले मनीष 26 वर्ष बाइक पर सवार होकर बकौली गांव गए थे। घर वापसी के दौरान रास्ते में सड़क का कार्य चल रहा था, जिस पर रोलर मौजूद था।