घोरावल: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा गांव का एक अधेड़ व्यक्ति लापता हो गया है,परिजन ने कोतवाली पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने बताया कि कोहरथा गांव के रहने वाले रामनारायण गुप्ता 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चनगन गुप्ता जो कि बीते 26 मई से लापता हो गए हैं। इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गुमशुदा व्यक्ति के छोटे भाई दीप नारायण गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बड़े भाई राम नारायण गुप्ता बीते 26 मई से लापता हो गए हैं।