घोरावल: घोरावल वन क्षेत्र के बिसहार गांव में शनिवार को शाम पेड़ के नीचे 4 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया। वन विभाग के अनुसार शनिवार को शाम बिसहर गांव के धौरहिया बस्ती में बरगद के पेड़ के नीचे दंडइत बाबा मंदिर के पास गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने पेड़ के नीचे एक मगरमच्छ देखा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा गया।