घोरावल: घोरावल क्षेत्र के पिपरवार गांव में दोपहर दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी घायल
लोहांडी गांव निवासी राजेश कुमार प्रजापति (44) पुत्र स्वर्गीय श्यामनारायण प्रजापति अपनी पत्नी जय देवी (40) के साथ दोपहर घोरावल नगर में जा रहे थे, जहां उन्हें इंडियन बैंक से रुपए निकालने थे। जब वह पिपरवार गांव में पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में राजेश और उनकी पत्नी जय देवी घायल हो गए।