भीलवाड़ा: पुलिस का सख्त अभियान, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ 40 वाहनों से हटाई गई काली फिल्म, एसपी का निर्देश
भीलवाड़ा। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन में करीब 400 वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान 40 चारपहिया वाहनों से अवैध काली फिल्म हटाई गई और वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई।