मड़ावरा: सीरोंन में शराब के नशे में कुंआ में कूदे युवक को डायल 112 पुलिस के जवानों ने निकाला, जिला चिकित्सालय किया रेफर
तहसील मड़ावरा के सीरोंन गाँव में शनिवार की शाम करीब 6 बजे शराब के नशे में एक युवक खेत में बने कुआं में कूद गया। इसके बाद उक्त युवक के पिता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी और डायल 112 पुलिस के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू किया और अचेत अवस्था मे युवक को कुआँ से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले आये।जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।