लालगंज: बरौधा बाजार में आभूषण व बर्तन की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात चुराए, डीवीआर भी ले गए
लालगंज के बरौधा बाजार में सोमवार मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने आभूषण व बर्तन की दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण को पार कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काटकर डीवीआर भी साथ में उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।