कासगंज: सदर कोतवाली ने आरोपी को किया गिरफ्तार, नशीला पाउडर हुआ बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम प्रेम सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह है। आरोपी मौहल्ला जय जय राम वाल्मीकि बस्ती है। आरोपी के कब्जे से 545 ग्राम अवैध नशीला पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। और उसे जेल भेज दिया है।