इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
देहरादून में इगास बग्वाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी (IAS) पूरी तरह पहाड़ी रंग में नजर आए। लोकगीतों की धुन पर वे जमकर थिरके और मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनका साथ दिया। बंशीधर तिवारी ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहें, लेकिन अपनी संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़े रहना जरूरी है।
#इगास #इगासबग्वाल #उत्तराखंड #लोकसंस्कृति #BanshidharTiwari #PahadSamachar #पहाड़समाचार
Dehradun, Dehradun | Nov 14, 2026