उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास बग्वाल के रंग में रंगे नजर आए सूचना महानिदेशक एवं MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी! 🏔️✨
देहरादून के बंजारावाला स्थित गंगोत्री विहार में आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में जब पारंपरिक पहाड़ी लोकगीतों की धुन गूंजी, तो बंशीधर तिवारी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनके साथ कदम से कदम मिलाए और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।
अपने संबोधन में बंशीधर तिवारी ने कहा कि रोजगार के लिए हम चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, लेकिन अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है। इगास जैसे लोकपर्व हमारी पहचान हैं जो नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ते हैं।
देखिए पहाड़ी संस्कृति और लोकपर्व के प्रति प्रेम का यह खूबसूरत वीडियो 👇
#IgasBagwal #UttarakhandCulture #BanshidharTiwari #Dehradun #DoonHorizon