ममता विश्नोई बनीं उप जिला प्रमुख, निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ : जालोर। जिला परिषद उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की ममता विश्नोई विजयी घोषित हुईं। मतदान के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के साथ जिला प्रमुख आसूराम देवासी सहित सभी 31 सदस्य पहुंचे, जबकि भाजपा प्रत्याशी जशोदा देवी देवासी के साथ 12 सदस्य मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान और मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने ममता विश्नोई को विजयी घोषित किया। इसके बाद उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। जीत की घोषणा होते ही जिला परिषद सभा भवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाकर बधाई दी।
Jalor, Jalor | Nov 26, 2026