घर पर 8-10 राउंड फायरिंग का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार : जालोर। चांदराई निवासी उमसिंह ने 25 नवंबर की रात घर पर 50-60 लोगों के पहुंचकर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। परिवादी के अनुसार उम्मेदसिंह बुडतरा व उसके साथियों ने घर के बाहर रिवॉल्वर से 8-10 फायर किए, जिससे आंगन का लाइट झूमर टूट गया। आरोप है कि कांग्रेस के जीते हुए पंचायत समिति सदस्यों को सौंपने का दबाव बनाकर पहले भी परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। उमसिंह ने आरोप लगाया कि घटना के दो घंटे बाद आहोर थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, निष्पक्ष कार्रवाई और प्रधान चुनाव तक कांग्रेस सदस्यों को सुरक्षा देने की मांग की।
Jalor, Jalor | Nov 26, 2026