कनवास: दरा में ट्रेलर और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, कांस्टेबल ने केबिन में फंसे ड्राइवर को बचाया
Kanwas, Kota | Apr 8, 2026 सुंदर चौक दरा जंगल क्षेत्र में ट्रेलर और भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और करीब आधे घंटे तक बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही कनवास और मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कनवास थाने के कांस्टेबल बीरबल ने साहस दिखाते हुए केबिन के अंदर घुसकर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला।