बड़गांव: नरेश हरिजन रच रहा था प्रवीण वसीटा की हत्या साजिश, पुलिस ने सूरजपोल स्थित होटल से 3 शूटर को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
गैंगवार की साजिश नाकाम, 3 शूटर गिरफ्तार। दरअसल प्रवीण वसीटा की हत्या की साजिश रच रहे नरेश हरिजन के तीन शूटर सूरजपोल पुलिस ने होटल सिटी सेंटर से गिरफ्तार किए। आरोपियों में भगवती लाल, अनिकेत चौहान और जयपुर का कुख्यात अपराधी इमरान शामिल हैं। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए। नरेश हरिजन प्रवीण पालीवाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।