सांसद धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी ने सांसद निधि से ट्रैक्टर व पानी के टैंकर भेंट किये.....
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मसेना एवं लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के सुपुत्र,मोहित चौधरी ने आज सांसद निधि के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए गांव चहड़ कलां, बुधशैली, सिरसी एवं विश्वास में स्वच्छता कार्यों के लिए ट्रैक्टर तथा गांव अमीनपुर, आर्यानगर एवं धूलकोट में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पीने के पानी के टैंकर प्रदान किए गए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं अनेक सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए ग्रामीण विकास एवं जनसेवा के प्रति अपना सहयोग व्यक्त किया।
ग्रामीणों की सहभागिता और सहयोग से ही स्वच्छ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर साकार किया जा सकता है।
#MohitChaudhary #DharamSena #ChaudharyDharambirSingh #SwachhBharat #GraminVikas #Janseva #SwachhGaon #Peyjal #AtmanirbharBharat #Seva