सिरसागंज: नगर में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व, श्रद्धा का सैलाब उमड़ा और देवी मंदिर में जयकारों से गूंजे
सिरसागंज नगर में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के मेन रोड स्थित प्राचीन पथवारी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।