इटारसी: दीपावली-छठ पर इटारसी से गुजरेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें,मुंबई और पुणे से दानापुर-गोरखपुर के लिए चलेंगी ट्रेन,
दीपावली और छठ पर्व पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।सोमवार सुबह करीब 11 बजे पश्चिम मध्य रेलवे ने इटारसी स्टेशन से होकर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है इनमें मुंबई से दानापुर और गोरखपुर, जबकि पुणे से दानापुर के लिए ट्रेन शामिल है। मुंबई-दानापुर ट्रेन 10 नवंबर को रात 11:55 बजे रवाना होकर 11 नवंबर को दोपहर 2:04 बजे इटारसी पहुंचेगी।