➡️ कलेक्टर के निर्देश पर मालेगांव में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का तत्काल हुआ समाधान
जिले के अंतिम छोर पर स्थित एवं बैतूल के सबसे ऊंचे स्थानों में बसे भैंसदेही विकासखंड के ग्राम मालेगांव में पेयजल समस्या बनी हुई थी। इस संबंध में ग्रामवासियों द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई के कार्यपालन यंत्री को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री मनोज बघेल द्वारा स्वयं स्थल का निरीक्षण किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लगभग 800 फीट की ऊंचाई तक मशीनरी पहुंचाकर नवीन नलकूप खनन कराया गया।
खनन कार्य के दौरान लगभग 900 फीट की गहराई पर जलस्रोत प्राप्त हुआ है। प्राप्त जलस्रोत से ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हाई हेड मोटर पंप स्थापित किया जाएगा, जिससे गांव की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक अतिरिक्त नवीन नलकूप का खनन कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को भविष्य में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#12YearsOfGaribKalyan #12YearOfSeva
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
97 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026