➡️ #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान अंतर्गत #बाबड़ी_उत्सव का आयोजन, #जल_संरक्षण का दिया संदेश
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला बैतूल के तत्वावधान में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने हेतु “बाबड़ी उत्सव” का आयोजन बैतूल नगरीय क्षेत्र में विनायक शिशु मन्दिर स्थित 96 वर्ष पुराने कुए में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर जी ,वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोतीलाल कुशवाह,वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रमोद वर्मा उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री नागर ने कहा कि जल संकट से बचने के लिए हमें अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित बावड़ियों, कुओं एवं तालाबों जैसे पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, संरक्षण एवं जल संचयन को समय की आवश्यकता बताया तथा सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल कुशवाह ने वर्ष 1930 में निर्मित विनायक शिशु मंदिर स्थित कुएँ के पुनर्भरण (रिचार्ज) के अनुभव साझा करते हुए बताया कि लगभग 10 वर्षों के प्रयासों से आज कुएँ में 45 से 50 फीट तक जल उपलब्ध है, जिससे आसपास के सूख चुके बोरवेल भी पुनर्जीवित हुए हैं।
इस अवसर पर श्री मोहन नागर द्वारा कुएँ से जल निकालकर जल पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती की गई। उपस्थित जनसमुदाय को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, जल के अपव्यय को रोकने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी, विकासखंड समन्वयक संतोष राजपूत, अरविंद माथनकर, विकास कुमरे, कार्यालय से दिनेश पवार सहित नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाताओं, छात्र-छात्राओं, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
“बाबड़ी उत्सव” के माध्यम से जल संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं सामुदायिक सहभागिता का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुँचा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Water Resources, Madhya Pradesh
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #JansamparkMP
#बैतूल
#betul
70 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026