➡️ #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों के प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विवेक पांडे तथा डीयू यूनिवर्सिटी दिल्ली के प्राध्यापक श्री सुरेश कुमार गोहे ने योग के महत्व, स्वस्थ जीवन में इसकी भूमिका तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की बढ़ती स्वीकार्यता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सूक्ष्म व्यायाम, स्कंध एवं कटि क्रियाएं, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले विभिन्न आसन, भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित अन्य निर्धारित योग अभ्यासों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में प्रशिक्षक नर्मदा प्रसाद मिश्रा, विकासखंड योग प्रभारी एवं प्रशिक्षक रंजीत सिंह धुर्वे, मुलताई से प्रज्ञा वर्मा, घोड़ाडोंगरी से त्रिभुवन वर्मा, आठनेर से उमेश चंद्र हुरमाडे, चिचोली से श्रीमती संगीता पवार, आमला से भीमराव देशमुख, भीमपुर से काशीराम बिहारी तथा भैंसदेही से मनीष बारस्कर सहित विभिन्न विकासखंडों के योग प्रशिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026