➡️ असंचारी रोग की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण आयोजित
02 नवंबर को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल के आईपीपी-6 सभाकक्ष में एनसीडी असंचारी रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नर्सिंग ऑफिसर एवं मेडिकल ऑफिसर उपस्थित रहे।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत असंचारी रोगों की रोकथाम,समय पर जांच, पहचान एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा कार्यालयीन एवं चिकित्सालयीन समय का विशेष ध्यान रखें। सभी कर्मचारी सार्थक ऐप पर नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करें। साथ ही अस्पताल के बाहर पदस्थ कर्मचारियों की सूची चस्पा की जाए, जिससे आमजन को संबंधित कर्मचारियों की पदस्थापना एवं उपलब्धता की जानकारी मिल सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ करें।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026