इटाढ़ी: इटाढ़ी बाजार में शराब के नशे में हंगामा, 1 आरोपी गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | May 24, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के मनहथा गांव निवासी लाल जी सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।