चित्तौड़गढ़: करजाली पटवारी के खिलाफ विद्युत कनेक्शन ट्रांसफर में अनियमितता व लापरवाही की पुष्टि, किया गया निलंबित
जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए करजाली हलके के पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया और उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत चार्जशीट जारी की गई. एक परिवाद में विद्युत कनेक्शन ट्रांसफर से संबंधित कार्य में अनियमितता और लापरवाही की शिकायत आई थी जो प्रथम दृष्टया सही पाई गई.