चौमूं: कालाडेरा के आर.एल.सहरिया कॉलेज के मुख्यद्वार पर नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Chomu, Jaipur | May 13, 2026 चौमूं के कालाडेरा कस्बे के आर.एल.सहरिया कॉलेज के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेता संजय देवंदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।