पुरवा: हिलौली बीआरसी में लोकार्पण, 45 परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास
Purwa, Unnao | Mar 7, 2026 हिलौली बीआरसी स्थित मौरावा में शनिवार दोपहर 02 बजे 45 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज, आरओ वॉटर, सोलर स्ट्रीट लाइट और साउंड सिस्टम का लोकार्पण किया गया। इस परियोजना पर ढाई करोड़ रुपये की लागत आई है। राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने इन सुविधाओं का उद्घाटन किया।