सुमेरपुर ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार मिशन के तहत बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार दोपहर 02 बजे संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया था।