#बालाघाट
टीबी मुक्त भारत के संकल्प के साथ विद्यार्थियों को किया जागरूक
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 8 अक्टूबर को महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक-2 में राष्ट्रीय टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टीबी की रोकथाम, बचाव एवं उन्मूलन के उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर दिल्ली से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम एवं जोश टीम ऐप की लॉन्चिंग का सीधा ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के खैरलांजी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण शुक्ला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसके उन्मूलन के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थी समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे टीबी से संबंधित सही जानकारी आमजन तक पहुंचाएं और शासन के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित कुमार पाण्डेय ने जोश टीम ऐप की लॉन्चिंग एवं इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जा सकती है। इसके लिए विद्यार्थियों को जागरूक एवं सक्रिय बनाना आवश्यक है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. एस.के. अब्दुस शमीम, श्री खीनेश ठाकरे, डॉ. प्रतिभा राजपूत, श्री वीरेंद्र कुमार पटले, सुश्री शालिनी मेश्राम, श्री अमर सिंह गोंड सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#टीबी_मुक्त_भारत #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp