#स्वतंत्रता दिवस से पहले डीएम-सीडीओ ने किया श्रमदान, कांशीराम आवासीय कॉलोनी में चला विशेष स्वच्छता अभियान...
बलरामपुर, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जनसहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे जनपद की विभिन्न मा. कांशीराम आवासीय कॉलोनियों में आयोजित इस अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विकास भवन के समीप स्थित मा. कांशीराम आवासीय कॉलोनी में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
#balrampur #dmbalrampur