पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है, हालांकि समय रहते सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित वापस घर पहुंचा दिया गया। घटना मनोहरपुर प्रखंड के उर्कीयां गांव निवासी पिंकी कौवा की है। वह तीन दिन पहले काम की तलाश में चाईबासा आई थी। इसी दौरान एक युवक उसे बहला फुसलाकर खरसावां लेकर चला गया था।