हरिद्वार: कंपनी तिराहा के पास चेकिंग के दौरान 3 किलोग्राम गांजे के साथ सिडकुल पुलिस ने किए 2 गिरफ्तार, बाईक भी सीज
गुरुवार को सिडकुल पुलिस ने कंपनी तिराहे से बाईक सवार 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों नशा तस्करों तुषार कुमार और अरुण कुमार से पुलिस को 3 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की बाईक पुलिस ने सीज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी यूपी के मुरादाबाद के बिलारी के रहने वाले हैं।