हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार, 14 मई से चल रहा था फरार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के आरोपी को आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम गुलबहार है जो मुजफ्फरनगर का ही निवासी है। गुलबहार पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में बीती 14 मई को गौ हत्या कर फरार हो गया था जिसकी गहनता से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी कर पुलिस ने आरोपी कोकोर्ट में पेश कर दिया