बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक घटना घटी। यहां सोमा तिरिया की 16 वर्षीय बेटी सराज तिरिया ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों का बयान दर्ज किया।