कुंडा: बरई गांव में तैनात लेखपाल को हटवाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कुंडा तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बरई गांव के लेखपाल नकल दुबे को हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा। कुंडा तहसील परिसर में किया प्रदर्शन ,सौंपा एसडीएम को ज्ञापन। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि लेखपाल कई वर्षों से एक ही गांव में तैनात है और ग्रामीणों का कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है कई बार मामले की शिकायत भी की गई लेकिन तबादला नहीं हुआ जिसके बाद अधिवक्ता अब आंदोलनरत है।