तिजारा: भिवाड़ी में 300 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, CM और केंद्रीय मंत्री वर्चुअल माध्यम से लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा
Tijara, Alwar | May 14, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल डीजल बचत के आह्वान के बाद राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री ने भिवाड़ी दौरा रद्द कर दिया है। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार अब अलवर जिले की लगभग 300 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। पूर्व में यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाना था।