जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वित नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ रावण दहन कार्यक्रम
छपरा, सारण | 20 अक्टूबर 2026
दुर्गा पूजा समारोह के अंतर्गत विजयादशमी के अवसर पर आज रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रौशन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के विभिन्न आयोजनों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ प्रबंधन एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रावण दहन के आयोजन स्थल (राजेंद्र स्टेडियम) सहित पूरे रावण दहन जुलूस मार्ग पर आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही, किसी भी आकस्मिक पर�
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 20, 2026