सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ रावण दहन
==================
छपरा, 20 अक्टूबर 2026
==================
विजयादशमी के पावन अवसर पर सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रावण दहन का आयोजन भव्यता, उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। सोनपुर, मकेर, मसरख, दरियापुर, इसुआपुर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।
इस अवसर पर विभिन्न आयोजन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया। रावण दहन के माध्यम से सत्य, सदाचार एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।
पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ प्रबंधन एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। संबंधित स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारिय
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 20, 2026