फतुहा: फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश से जलभराव, मुश्किल हुआ आना-जाना
Fatwah, Patna | Aug 3, 2025 फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षा का पानी का जल जमाव से मरीजों को आना जाना मुश्किल हो गया है। वही पुरानी भवन में पानी घुस गया है। इस अस्पताल में 300 से 400 प्रतिदिन मरीज अपना इलाज के लिए पहुंचते हैं। रविवार होने के कारण आज मरीज की संख्या काफी कम है। 10 से 12 इमरजेंसी मरीज भी पहुंचते हैं उनके लिए इस जल जमाव में लाना ले जाना और काफी मुश्किल हो गया है।