फतुहा: किसमिरिया गांव: करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत
Fatwah, Patna | Aug 2, 2025 फतुहा थाना क्षेत्र के किसमीरिया गांव में करंट के चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अरविंद प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुआ है। मृतक विकास कुमार के परिजन अचेत समझकर फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस सीएचसी पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।