फतुहा: बांका घाट स्टेशन के मुख्य द्वार पर विशाल पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
Fatwah, Patna | Aug 3, 2025 धानका घाट स्टेशन के मुख्य द्वार पर गिरा विशाल पेड़ गिरने से यात्रियों का आवागमन बाधित हो गया है। पेड़ शनिवार की रात्रि में गिरा है इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ है। इस पेड़ के गिरने से रेल थाना का बाउंड्री टूट गया है। बिजली के कुछ तार भी टूट गये हैं। सुबह 9:00 के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ की कुछ टहनियां को काटकर रास्ता को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।