फतुहा: डीएसपी कार्यालय के पास फतुहा थाना में जब्त 3156 लीटर विदेशी शराब नष्ट की गई
Fatwah, Patna | Aug 2, 2025 शनिवार शाम करीब 5:00 बजे फतुहा डीएसपी कार्यालय के निकट फतुहा थाना द्वारा जब्त किया गया 3156 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया है। यह सभी शराब हाल ही के दिनों में एक ट्रक से बरामद किया गया था। शराब का विनष्टीकरण दंडाधिकारी के उपस्थिति में किया गया है। दंडाधिकारी के रूप में सीओ मुकेश कुमार,थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज, उत्पाद निरीक्षक ज्योति भूषण रहे है।