फतुहा: डीएसपी-1 अवधेश प्रसाद ने दीदारगंज लूट कांड का पीसी कर किया पर्दाफाश
Fatwah, Patna | Aug 2, 2025 दीदारगंज लूट कांड का डी एस पी -1 अवधेश प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पर्दाफाश कर दिया है। इस लूट कांड में शामिल एक अपराधी को दीदारगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी रायबाग गांव निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र निरंजन कुमार है। लूट कांड में शामिल दो पिकअप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।