फतुहा: विश्वबंधु पुस्तकालय परिसर में राजद किसान प्रकोष्ठ द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित
Fatwah, Patna | Aug 2, 2025 गोविंदपुर स्थित विश्वबंधु पुस्तकालय परिसर में राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर गोप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की सम्मान समारोह सह बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि समय आ गया है कि केंद्र व राज्य में बैठी अविश्वसनीय सरकार को हटाना है। तेजस्वी की सरकार बनाना है।