हरिद्वार: स्कूटी की डिग्गी में छुपा कर तस्करी कर रहे 90 पव्वे देशी शराब के साथ ज्वालापुर पुलिस ने पीठ बाजार से पकड़ा शराब तस्कर
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पीठ बाजार में मुखबिर की सूचना पर छापा मार कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब तस्कर वासू स्कूटी की डिग्गी में शराब छुपा कर तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी सीज करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे में लिप्त था।